Car price hike 2026:अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे है तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम
है | जनवरी 2026 से भारत में प्रमुख कार निर्माता कंपनियां अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है|
Honda, Nissan, MG, Mercedes-Benz और BMW जैसी कंपनियों ने बढ़ती लागत और विदेशी मुद्रा की तुलना में रूपये की गिरती वैल्यू को कीमत बढ़ाने की वजह बताया है।
january 2026 से किन किन कंपनियों की गाड़ियां होगी महँगी?
हौंडा कार्स इंडिया(Honda Cars India)
यदि आप हौंडा कंपनी की नई कार खरीदने की योजना बना रहे है तो ये खबर आपके लिए बेहद जरुरी है | क्योंकि नए साल के शुरुआत के साथ ही हौंडा कार्स इंडिया अपनी कार की कीमतों में इजाफा करने जा रही है और ये मार्केट की सामान्य प्रक्रिया अनुसार है क्युकी कार कम्पनिया समय समय ऐसा करती रहती है|
हौंडा कंपनी अपनी कार्स की कीमतों में 1-2 % तक प्राइस में बढ़ोतरी कर सकती है और वैरिएंट के हिसाब से यह बढ़ोतरी 10000 से 40000 रुपय तक हो सकती है|
हौंडा कंपनी मुख्य तौर पर अपनी Honda City, Honda Amaze,
Honda Elevate की प्राइस में इजाफा करने जा रही है|
Nissan India
Nissan इंडिया भी अपनी कार्स की कीमतों में इजाफा करने जा रही है जो की 1 जनवरी 2026 से संभावित है| निसान के अनुसार कीमतें बढ़ाने का फैसला ऑपरेशनल खर्चों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और इनपुट कॉस्ट को देखते हुवे लिया गया है भारत में Nissan की कुछ गाड़ियां ही सेल है जिसमे सबसे ज्यादा Nissan Magnite सेल होती है|
MG Motor
MG Motor इंडिया ने भी अपनी कार्स की कीमतों में इजाफा करने की बात कही है जो की पुराणी कीमतों की तुलना में 3% तक बढ़ सकती है| हालाँकि ये अलग अलग वैरिएंट के हिसाब से अलग अलग हो सकती है|
BYD
इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट की कंपनी BYD भी अपनी कार की प्राइस में बढ़ोतरी करने जा रही है| BYD इंडिया अपनी इलेक्ट्रिक कार Sealion7 की इजाफा करने जा रही है हालाँकि कंपनी अभी तक कंपनी ने ये नहीं बताया है की कितने प्रतिशत तक बढ़ोतरी होगी लेकिन अच्छी बात ये है की 31 दिसंबर तक बुकिंग करने पर पुरानी प्राइस पर ही मिलेगी|
BMW
लग्जरी कार सेगमेंट की कंपनियां भी अपनी कार की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है जिसमे BMW भी शामिल है BMW की लग्जरी कारों की कीमत 1 जनवरी 2026 से 3% तक बढ़ सकती है हालाँकि ये कीमत में बढ़ोतरी मॉडल और वैरिएंट के हिसाब से अलग अलग हो सकती है।
Mercedes-Benz India
Mercedes Benz ने अपनी सभी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी करने का एलान किया है जो की 1 जनवरी से लागू होगी सभी कार्स की कीमतों में 3% तक की बढ़ोतरी हो सकती है इसके पीछे कंपनी ने बढ़ती हुई लोगिस्टिक कॉस्ट और वैश्विक मंच पर हो रहे रूपए के उतर चढ़ाव को वजह बताया है|
और पढ़ें
Tata Sierra 2025 भारत में लॉन्च से पहले – जानिए क्यों यह SUV बन सकती है नया गेम-चेंजर